JCI सुरभि द्वारा ” चार्टर डे “के उपलक्ष में चलो गांव की ओर एवं किया गया रामचरितमानस का आयोजन
ग्वालियर -JCI सुरभि द्वारा होटल में 11 अप्रैल को सुरभि का स्थापना दिवस (Charter day)विलेज थीम पर “चलो गांव की ओर एवं रामचरितमानस” सेलिब्रेट किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमति नीलिमा शिंदे प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, विशिष्ट अतिथि के रूप में आई सीनेटर रीतिका गुप्ता, अतिथि के रूप में श्रीमती रिचा शिवहरे, जज के रूप में श्रीमती रानू नाहर, नंदिनी, साथ ही जोन डायरेक्टर मैनेजमेंट विजेता सिंह व JFB अंजली बत्रा उपस्थित रही। झोपड़ी, खटिया, सिलबट्टा, चक्की, खलबत्ता, सूप ,डलिया आदि द्वारा गांव का दृश्य दर्शाया गया। कार्यक्रम मे सदस्यों द्वारा लहंगा चुनरी एवं ऑक्सीडाइज ज्वेलरी पहनी गई । पेट्रोन रितिका गुप्ता का स्पेशल स्वागत सम्मान एवं पास्ट प्रेसिडेंट्स प्रीति अग्रवाल, मनीअग्रवाल नीतू गुप्ता, नीलम अग्रवाल का स्वागत एवं सम्मान बड़ी धूमधाम से किया गया। रितिका गुप्ता द्वारा पेट्रोन अवार्ड”ओजस्विनी सम्मान” उन सदस्यों को दिया गया जो संस्था के हित में वर्ष भर कार्य करते हैं एवं सहयोग प्रदान करते हैं।
न्यू मेंबर्स द्वारा पैरोडी प्रस्तुत की गई, पास्ट प्रेसिडेंट्स द्वारा घूमर डांस किया गया एवं अंत में रामनवमी के उपलक्ष में “रामचरितमानस “एक्ट प्रस्तुत किया गया जिसमें राम जन्म, रामविवाह, वनवास, सिताहरण, अहिल्या, केवट, सबरी संवाद, हनुमान मिलाप, रावण वध, श्री रामराज तिलक सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किया गया। श्री राम जी का अभिनय रितिका द्वारा एवं सीता मां का अभिनय वंशिका राजवाड़े द्वारा किया गया। सभी सदस्यों द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाए गए।
कार्यक्रम में गणगौर उत्सव के आधार पर
हाउजी, सरप्राइजेज, गुड्डा गुड़िया सजाओ एवं व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी विजेता रही JC मोनिका शर्मा, इंदिरा गुप्ता, राखी सेजरिया, दिया, प्रतिभा, सुनीता, ममता, नीलम , रेखा गोयल, एवं माधुरी गुप्ता। कार्यक्रम की संयोजिका बरखा नामदेव रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता वंशिका राजवाड़े द्वारा की गई एवं आभार सचिव पिंकी गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शीतल गर्ग, सुषमा गुप्ता, साधना गुप्ता, नेहा अग्रवाल, पूर्णिमा, जिज्ञासा, आशा, मधु, राधा अग्रवाल, रानी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी PRO मोनिका शर्मा एवं दीपिका विटवेकर द्वारा दी गई।

