LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कोरोना की दस्ता-छात्रों पर मंडरा रहा कोरोना का खतरा, एनसीआर के 4 स्कूलों में 19 केस मिले

नोएड़ा. सेक्टर 30 के DPS  स्कूल में एक छात्र संक्रमित मिला है। वहीं, गाजियाबाद के सेंट फ्रांसिस स्कूल और कुमार मंगलम स्कूल में भी कोरोना के 5 केस मिले हैं। दोनों स्कूलों को 3 दिन के लिये बन्द करने का फैसला लिया गया है। ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
NCR  के 3 स्कूलों में कोरोना वायरस के केस मिलने के बाद सनसनी फैल गयी है। दरअसल, गाजियाबाद और नोयडा के 2-2 स्कूलों में कोरोना के नजदीक 19 केस मिले हैं। इनमें से अधिकतर केस 13 नोएडा के खेतान स्कूल में मिले हैं। यहां 3 टीचर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में 2 स्कूलों में 5 बच्चे संक्रमित पाये गये है। स्कूल परिसर को सैनेटाइज किया गया है। इसके अलावा रेपिड टेस्ट भी किया गया है।
नोएडा के खेतान स्कूल द्वारा नोएडा प्रशासन को कोरोना केसों के बारे में जानकारी दे दी गयी है। स्कूल प्रशासन ने बताया कि स्कूल को ऑनलाइन कर दिया गया है। जब 18 अप्रैल को फिर से स्कूल खोला जायेगा। स्कूल के अनुसार 9वीं और 12वीं के 4-4 और 6वीं के 3 जबकि 8वीं क्लास के 2 छात्र कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *