शोभायात्रा पर पथराव- गुजरात आणंद में वीएचपी की रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव, पुलिस की गाडि़यों और दुकानों को किया आग के हवाले
साबरकांठा/आणंद. रामनवमी के अवसर पर गुजरात के साबरकांठा और आणंद में बवाल हो गया। दोनों ही जिलों में रामनवमी के बीच निकाली जा रही शोभायात्रा पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। बवाल के बीच दोनों ही जिलों में उपद्रवियों ने गाडि़यों और कुछ दुकानों को आग के हवाले कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने हालातों पर काबू पा लिया है और साथ ही आगे की कार्यवाही की जा रही है। आणंद जिले में खंभात में रामनवमी के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के बीच दूसरे गुट के लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। उधर मामले की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हालातों पर काबू पाया। ऐसा बताया जा रहा है कि खंभात के शक्करपुर इलाके में रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस बीच यात्रा पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया।
उपद्रवियों ने हंगामा करते हुए सरदार टावर के पास 3 दुकानों को भी आग के हवाले कर दिया। मामले की जानकारी के बाद एएसपी समेत पुलिस के आधा अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को काबू पा लेने के लिये आंसू गैस को गोले छोड़े। फिलहाल हालात पर काबू पा लिया गया है। उपद्रवियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
पुलिस की गाड़ियों को भी आग के हवाले किया
उधर, साबरकांठा में विश्व हिंदू परिषद (VHP) की रामनवमी रैली पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया. बताया जा रहा है। कि वीएचपी रामनवमी के मौके पर हिम्मतनगर के छापरीया इलाके में रामनवमी की यात्रा निकाल रही थी। इसी दौरान पथराव की वारदात को अंजाम दिया गया। उधर, मामले की जानकारी के बाद पुलिस पहुंची और स्थिति पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। फिलहाल, यहां हालात काबू में है। जानकारी के मुताबिक, उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियों समेत कई अन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया. पुलिस उपद्रवियों को चिन्हित करने की कोशिश में जुटी हुई है।

