MP में कई जगह छापेमारी, आईएसआईएस से जुड़ा है सरगना
भोपाल. चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेडा में विस्फोटक सामग्री के है साथ पकड़े गए आतंकी और संदिग्धों से मिली जानकारी के बाद मप्र एटीएस विस्फोटक सामग्री बरामद करने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। मध्यप्रदेश एटीएस के मुताबिक जयपुर को दहलाने की साजिश रचने वाले संगठन के सरगना इमरान खान के तार आइएसआइएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) से भी जुड़े थे। 2015 में दिल्ली एटीएस को उसके तार आइएसआइएससे जुड़े होने की जानकारी मिली तो खुफिया विभाग ने इमरान पर देशद्रोह का केस दर्ज कराया था। तलाशी में घर से बम बनाने की विधि और भारत के खिलाफ जेहाद छेड़ने से संबंधित साहित्य मिला था।
लैपटॉप और मोबाइल फोन की पड़ताल में उसके अन्य राज्य से जुड़े लोगों के संपर्क में होने का भी पता चला था। मध्यप्रदेश एटीएस ने राजस्थान एटीएस के सुपुर्द किए आरोपियों का पहले का आपराधिक रिकॉर्ड सौंपा है । राजस्थान एटीएस की गिरफ्त में आए रतलाम के चरमपंथी संगठन से जुड़े जुबेर, अल्तमस और सैफूल्ला की गिरफ्तारी के बाद रतलाम में शनिवार को पुलिस ने कुछ और जगह सर्च की। मध्यप्रदेश पुलिस के मुताबिक, संगठन के कुछ सदस्यों के मंदसौर और नीमच में होने की सूचना मिली है।
