हनी ट्रैप केस में 8 रसूखदारों को नोटिस
भोपाल. हनी ट्रैप कांड की जांच कर रही एसआईटी ने 8 रसूखदारों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया है। इन्हें शनिवार को एसटीएफ थाना डिपो चौराहा भोपाल में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है। हालांकि शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे तक इनमें से कोई बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा। सूत्रों की मानें तो भोपाल-इंदौर से जुड़े हनी ट्रैप मामले की सीडी में इन 8 रसूखदारों की संलिप्तता के सबूत मिले हैं।
