ग्वालियर में सड़क पर LIVE मारपीट
ग्वालियर. सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। VIDEO में कुछ लोग पहले कुर्सी पर बैठे हैं फिर उठकर एक युवक को पीटने लगते है। इसके वहां हंगामा के हालात बन जाते हैं। मारपीट करने वाले युवक भाग जाते हैं। VIDEO सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में पड़ताल की तो पता लगा कि यह मामला महाराजपुरा के कुशवाह मार्केट का है। कुछ ही देर समय में िपटने वाला दुकानदार थाने पहुंच गया और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष ने दुकानदार पर लूट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह है पूरा मामला
महाराजपुरा के दीनदयाल नगर स्थित कुशवाहा मार्केट में पुष्पेंद्र तोमर नाम के युवक की दुकान है। सोमवार शाम पुष्पेंद्र तोमर अपनी दुकान के बाहर बैठा हुआ था। तभी सामने से गुजर रहे सतीश गुर्जर को पुष्पेंद्र तोमर के द्वारा आशब्द कहे गए।। जिसे लेकर दोनों के बीच बहस बाजी और विवाद भी हुआ। लेकिन लोगों ने उस वक्त मामला शांत करा दिया। पर सतीश गुर्जर कुछ देर बाद अपने दो अन्य साथियों के साथ वापस लौटा उसने दुकान के बाहर बैठे पुष्पेंद्र से बहस बाजी की। फिर उसकी जमकर तीनों ने मिलकर मारपीट कर दी और मारपीट कर तीनों युवक वहां से भाग निकले। इस दौरान मार्केट के बाहर लगे CCTV कैमरे में मारपीट की घटना कैद हो गई। जिसे लेकर युवक थाने पहुंचा और शिकायत की। वहीं पुलिस ने युवक की शिकायत पर सतीश गुर्जर और उसके दो अन्य साथियों पर मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

