MP में 25 अप्रैल के बाद ही होंगे पंचायत चुनाव

भोपाल. मध्य प्रदेश में 25 अप्रैल तक पंचायत चुनाव नहीं होंगे। चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट बनाने लिए निर्देश दिए है। शेड्यूल जारी किया है। वोटर लिस्ट नए परिसीमन के आधार पर तैयार होगी। मध्य प्रदेश में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू होती नजर आ रही है, क्योंकि मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग परिसीमन और वोटर लिस्ट को नए सिरे से बनाने के निर्देश जारी कर दिए है। जिससे इस बात की उम्मीद की जा रही है कि अगले एक-दो महीने में फिर से पंचायत चुनाव आयोजित कराए जा सकते हैं।

दरअसल शिवराज सरकार ने पंचायत चुनाव के लिए नए सिरे से परिसीमन का आदेश जारी कर दिया है। पंचायत विभाग ने इस बाबत सभी कलेक्टर को आदेश जारी किए है। इसको लेकर ग्राम पंचायतों वार्ड प्रभारियों से सारी जानकारी मांगी गई है। क्षेत्र की जनसंख्या और भौगोलिक जानकारी देने के भी आदेश दिए गए है। 17 जनवरी तक पंचायत सचिवों से जानकारी मांगी गई है। बता दें 17 जनवरी से 25 फरवरी तक परिसीमन प्रक्रिया की जाएगी। बताया जा रहा है कि जिनती जल्द परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होगी उतने ही जल्द चुनाव हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *