सीएम शिवराज ने MP के सफाई मित्रों को दी बड़ी सौगात

भोपाल. सीएम शिवराज सिंह ने अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के सफाई मित्रों को बड़ी सौगात दी है। सफाई कर्मियों के साथ स्वच्छता कार्य एवं संवाद कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में स्टार रेटिंग लाने वाले शहरों के सफाई कर्मचारियों को पुरस्कार दिया जाएगा। प्रदेश मंे सफाई मित्रों को अब प्रतिमाह 150 रुपये का जोखिम भत्ता दिया जाएगा। एक स्टार, तीन स्टार, पांच स्टार और सात स्टार प्राप्त करने वाले शहरों के सफाई कर्मचारियों को क्रमशः एक हजार, तीन हजार, पांच हजार और सात हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। स्वच्छता सेवक हमारे नए भारत की नई पहचान है। हम सभी स्वच्छता सेवक भाई-बहनों का सम्मान एवं सहयोग करें जिससे मध्य प्रदेश ही नहीं देश को पूर्ण रूप से स्वच्छ-सुंदर बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए इसे चिर स्थायी बनाया जा सके।

सीएम शिवराज ने कहा कि स्वच्छता में नागरिक भी सहयोग करें। सफाई करने वालों को भी विशेष भत्ता दिया जाएगा। सफाई कर्मी, सफाई मित्र हैं और अब से ये सफाई मित्र के नाम से ही पहचाने जाएंगे। सफाई मित्रों का अपने कार्य के प्रति समर्पण और उनका सेवा भाव प्रशंसनीय है। स्वच्छता सर्वेक्षण में 7 स्टार वालों को सात हजार और 5 स्टार वालों को 5000 की सम्मान निधि दी जायेगी। सफाई मित्र अपने शहर को 7 स्टार या 5 स्टार दिलवाने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *