यूक्रेन में फंसे MP के स्टूडेंट्स को भारत लाया जाएगा, प्लेन के इंतजाम किए

भोपाल. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स को एक-दो दिन में भारत लाया जाएगा। यूक्रेन में फंसे स्टूडेंट्स को लेकर प्रधानमंत्री भी चिंतित हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यह बहुत गंभीर विषय है। सरकार इस पर नजर रखे हुए हैं। केंद्र से भी एडवाइजरी जारी हो चुकी है। यूक्रेन से स्टूडेंट्स को लाने के लिए प्लेन के इंतजाम किए गए हैं। सभी सकुशल हैं। आगे भी सभी सुरक्षित रहें, इसके लिए सरकार की पूरी कोशिश है कि 22-23 फरवरी तक सभी वापस आ जाएं। यूक्रेन में तनाव लगातार बढ़ रहा है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। इस तनाव भरे माहौल में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इनमें मध्यप्रदेश के भी कई छात्र हैं।

अस्थाई रूप से यूक्रेन छोड़ने की सलाह
20 फरवरी को भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया है कि यूक्रेन में लगातार बढ़ रहे तनाव और अस्थिरता को देखते हुए जिनका यूक्रेन में रुकना जरूरी नहीं है, उन्हें और सभी भारतीय छात्रों को अस्थाई रूप से यूक्रेन छोड़ देना चाहिए। छात्रों को आपस में संपर्क बनाए रखने को कहा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *