MP के स्कूलों में बैन होगा हिजाब, सेक्सटॉर्शन नेटवर्क पर सख्त एक्शन के निर्देश

भोपाल. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सेक्सटॉर्शन के नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामने आए सेक्सटॉर्शन के मामलों पर साइबर सेल सख्त कार्रवाई करे। ऐसे अपराध के शिकार होने वालों से कहा कि बिना डरे शिकायत करें। हम आपकी निजता की पूरी रक्षा करते हुए न्याय दिलवाएंगे। बता दें, सोमवार को ही भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अश्लील वीडियो कॉल कर ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया था।

मध्यप्रदेश के स्कूलों में बैन होगा हिजाब
स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मंगलवार को कहा कि हिजाब यूनिफॉर्म कोड का हिस्सा नहीं है। अगर कहीं कोई हिजाब पहनकर स्कूल में आता है, तो प्रतिबंध लगाया जाएगा। मध्यप्रदेश में स्कूल यूनिफॉर्म कोड के अनुसार ही बच्चों को आना होगा। हम स्कूल यूनिफॉर्म कोड को लेकर काम कर रहे हैं। अगले सेशन से पहले यूनिफॉर्म कोड पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा।

भोपाल में भाजपा नेत्री का अतिक्रमण तोड़ा
बैरसिया के बसई गांव में गायों की कब्रगाह बनी भाजपा नेत्री निर्मला देवी की गौशाला पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को गौशाला के लिए किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया। दोपहर एक बजे से प्रशासन के अमले ने कार्रवाई शुरू की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बता दें, भोपाल के बैरसिया में भाजपा नेत्री निर्मला देवी शांडिल्य की गौशाला में बीते रविवार को कुएं में 20 गायों के शव, 80 से ज्यादा गायों के शव और कंकाल मैदान में पड़े मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *