जब दूल्हे ने दुल्हन के सामने किया हवाई फायर, पुलिस तलाश रही दूल्हे को

ग्वालियर. ग्वालियर-चम्बल संभाग में आये दिन हथियार चलाने के वीडियो सामने आते हैं। आमतौर पर शादियों में परिजनों द्वारा हर्ष फायरिंग के वीडियो आये है। हाल ही में 2 वीडियों फिर सामने आये है। इसमेंशादी में दूल्हा ही स्टेज पर दुल्हन के सामने बंदूक से गोली चलाता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल दूल्हे के बारे में पता नहीं चल पाया है, दूसरे मामले में पुतलिस एक स्टूडंेट को गिरफ्तार किया है।
ग्वालियर में 2 वीडियों में सामने आने के बाद पहला वीडियो एक दूल्हे का है जिसमें शादी समारोह के बीच दूल्हा लायसेंसी बन्दूक से फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है, पंडाल में स्टेज पर एक व्यक्ति आकर दूल्हे के हाथ में बन्दूक थमाता है तो दूल्हा भी दुल्हन के सामने 2 राउण्ड हवाई फायर करता है और इसके बाद बन्दूक दूसरे को थमा देता है। हालांकि पुलिस इस बारे में पता कर रही है। वीडियो गोले का मंदिर क्षेत्र का बताया जा रहा है। एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि पहले वीडियो में स्टेज पर फायरिंग करने वाले दूल्हे की तलाश की जा रही है। जल्दी उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर युवक ने छाती पर कट्‌टा रखकर वीडियो अपलोड किया था।

छाती पर कट्‌टा रख बनाया वीडियो

छाती पर कट्‌टा रख वीडियो बनाया। वहीं, दूसरे वीडियो में युवक छाती पर कट्टा रखकर वीडियो बना रहा है। जैसे ही, वीडियो पुलिस के सामने आया पुलिस ने पड़ताल की। पता चला कि युवक तेजस गुर्जर निवासी भगत सिंह नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से देसी कट्‌टा बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी हथियारों के साथ वीडियो सामने आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *