ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा बिहार का गांजा तस्कर, करीब 2 लाख रुपए का 20 किलो गांजा जब्त

ग्वालियर. पुलिस ने बिहार के रहने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया। युवक यह गांजा शहर में किसे सप्लाई करने आया था। पुलिस इसके बारे में पड़ताल कर रही है। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के स्टेशन बजरिया की है। तस्कर ने बताया कि वह गांजे को गाजियाबाद सप्लाई के लिए ले जा रहा था।

पौने दो लाख रुपए कीमत का गांजा जब्त
पड़ाव थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन से बिहार के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब पौने दो लाख रुपए कीमत का गांजा जब्त किया है। पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद शौकत दादरी मानपुर बिहार राज्य का रहने वाला है। उसके कब्जे से पुलिस ने विभिन्न बैग में रखा करीब 20 किलो 300 ग्राम गांजा मिला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक प्लेटफार्म नंबर 4 के बाहर संदिग्ध हालत में खड़ा है।

पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, यह पता नहीं चला है कि वह गांजे को किसके पास सप्लाई करने आया था। पुलिस इस मामले में उससे पूछताछ कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *