मोनू गिरफ्तार नही हुआ तो 25 फरवरी से आन्दोलन करेंगे-दिलीप पंजवानी
ग्वालियर हुण्डी दलाल आशीष गुप्ता उर्फ आशु व्यापारियों के पैसे लेकर फरार हो गया है उसके बैंक एकाउंट से रीतेश गुप्ता और अन्य रिश्तेदारों के एकाउंट पैसे ट्रांसफर किये गये जिससे आशु गुप्ता का एकाउंट आज खाली पड़ा हुआ है। इसके बाद आशु ने सोना खरीदा है लेकिन पुलिस आज दिनांक तक बरामद नहीं कर पायी है। यह आरोप व्यापार समिति दालबाजार के महामंत्री राजेश (मनीष) बांदिल ने पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए लगाया है। व्यापार समिति दालबाजार के अध्यक्ष गोकुल बंसल , उपाध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल, महामंत्री राजेश (मनीष) बांदिल, संयुक्त मंत्री सुनील गर्ग, कोषाध्यक्ष योगेश गोयल और अंकेक्षक श्याम कुमार बंसलउ (अप्पा) आदि पदाधिकारी पत्रकारवार्ता में मौजूद रहें।
25 फरवरी से चरणबद्ध आन्दोलन शुरू करेंगे- दिलीप पंजवानी
हुण्डी दलाल से प्रताडि़त हमारे पीडि़त व्यापारी चेम्बर पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ ऊर्जा मंत्री से मुलाकात की है ऊर्जा मंत्री ने हमें 25 फरवरी तक मोनू सटोरियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया था, लेकिन मोनू सटोरिया को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है और बीच में ऐसा मामला सामने आया था कि मोनू सारे मामले को निपटाना चाहता है लेकिन बीच में ऐसा शख्स आ गया तो मामला बीच में ही बिगड़ गया। अगर पुलिस ने मोनू सटोरियों की गिरफ्तारी नही तो हम चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन करेंगे जिसमें पहले धरना, भूख हड़ताल और उसके बाद भी हमारी बातें नहीं मानी गयी तो हम बाजार भी बन्द करायेंगे। हम नेताओं के दरवाजे -दरवाजे जा कर सहयोग मांग रहे है। हमने 6 फरवरी को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने समय मिला था लेकिन उनका दौरा निरस्त हो गया, सीएम और गृहमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।
आशु से पीडित व्यापारी ने किया सुसाइड
हुण्डी दलाल आशु से पीडि़त व्यापारी संजय साहनी ने आशु से तंग आकर आत्म हत्या कर ली जिससे मिले सुसाइड नोट में भी छेड़खानी की गयी है।
जमीन और मकान बेंच कर दिया था पैसा-मायारानी जैन
जिंदगी आराम से व्यतीत हो जाये इसलिये मायारानी जैन 65 वर्षीय आगरा अपनी जमीन-जायदाद बेंचकर ग्वालियर अपनी लड़की के यहां पर आ गयी। उन्होंने सारा पैसा आशीष उर्फ आशु गुप्ता को दे दिया जिससे ब्याज मिलेगा उससे खान-पान और दवाईयों का खर्च निकलता रहेगा। लेकिन आशु उनका सारा पैसा लेकर फरार हो गया है। आज उनका रो-रो कर बुरा हाल है।
मोनू की अग्रिम जमानत में 08 को होगी सुनवाई
पीडि़त व्यापारियों ने पत्रकारवार्ता में बताया कि कल मोनू सटोरियां की अग्रिम जमानत की सुनवाई ग्वालियर हाईकोर्ट न्यायमूति डीके अग्रवाल की कोर्ट में होगी। वहां हमें शपथ पत्र देना है इसलिये सारे व्यापारी जिला न्यायालय में शपथ पत्र तैयार कर वाये है। हम पुरजोर तरीके से रीतेश उर्फ मोनू गुप्ता की जमानत का विरोध करेंगे।
चार व्यापारियों ने कराई एफआईआर
पीडि़त व्यापारियों की तरफ से अभी तक 4 व्यापारियोें ने हुण्डी दलाल आशु और मोनू गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है।
