रूचि राय ने महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, प्रियंका गांधी को भेजा इस्तीफा, रूचि ने लगाया आरोप कांग्रेस पार्टी में जमीनी स्तर पर कार्य करने वालों की इज्जत नहीं होती
आपने एक नारा दिया था, लड़की हूं लड़ सकती हूं पर यह नहीं बताया कि लड़ना किससे है, क्या अपनों से
ग्वालियर मैने सच्चे मन से एवं सच्चे हृदय से कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित होकर पिछले 8 वर्ष तक कार्य किया दिवंगत मांडवी चौहान दीदी ने मेरे कार्यों एवं संघर्षों को देखकर मुझे 1 वर्ष पहले महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी एवं यह तो ईश्वर जानता है कि मैंने पूरी लगन निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ इस पद की जिम्मेदारी का निर्वहन किया, यह अलग बात है की कुछ समय बाद ही मांडवी चौहान दीदी पार्टी के प्रति जिम्मेदारियां निभाते हुए इस दुनिया को अलविदा कह गई। उसी दिन मैंने मान लिया था की राजनीतिक परिवेश में मेरे सर से छत एवं जमीन दोनों चले गए, परंतु कुछ अपनो के भरोसे एवं विश्वास के चलते मैं राजनीतिक सफर में संघर्ष करती रही उसका गवाह मेरा फेसबुक प्रोफाइल है। परंतु दुख इस बात का है की कांग्रेस पार्टी में जमीनी स्तर पर कार्य करने वालों की इज्जत नहीं होती और अचानक कुछ नेताओं की सोर्स सिफारिश लग कर ऊपर से थोपे गए लोग अपनी हुकूमत के दम पर हावी होने की कोशिश करने लगते हैं और उससे भी अधिक दुखद यह है कि संगठन भी जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे लोगों की बात ना सुनकर ऐसे लोगों की बातें सुनते हैं।
जिन्हें संगठन की परिभाषा शायद नहीं आती यह दुख सिर्फ मेरा नहीं है कई जिलों में और भी महिलाओं का है मुझे यह भी पता है कि मेरा समर्पण आज नहीं तो कल कांग्रेस पार्टी आगे याद रखेगी क्योंकि पिछले 5 वर्षों में मैंने अपने व्यापार और परिवार पर ध्यान ना देते हुए सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए दिन रात कार्य किया है बचपन से सुना था कि हमारे देश में विभिन्नता में एकता है। परंतु कुछ समय से मैंने पार्टी मैं एकता में विभिन्नता महसूस की मैंने अपनी पार्टी का साथ तब नहीं छोड़ा जब मध्यप्रदेश में बनी बनाई कांग्रेस सरकार को गिराया गया था एवं अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं ने भाजपा को ज्वाइन किया उस समय कुछ चंद महिलाओं के साथ मैंने कांग्रेस पार्टी के महिला संगठन को पुनर्जीवित किया एवं कई महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर मजबूती दी इसका गवाह मेरा शहर ग्वालियर स्वयं है परंतु हर पार्टी का अपना एक प्रोटोकोल होता है । लगता है मध्यप्रदेश में पार्टी प्रोटोकॉल कुछ वरिष्ठ नेतृत्व भूल चुका है, मेरा अभी तक का सफर जैसा भी रहा बहुत कुछ सीखा एवं बहुत कुछ समझा, आदरणीय प्रियंका दी हम बाहरी लोगों से लड़ सकते हैं पर भीतरी और अपने लोगों से नहीं मैं कल भी कांग्रेस की एक समर्पित कार्यकर्ता थी एवं विचारधारा के प्रति सदैव समर्पित रहूंगी शायद मेरा सफर राजनीतिक इतना ही था मेरी शुभकामनाएं सदैव आपके लिए आपके परिवार के लिए एवं पार्टी के लिए रहेंगी, इससे आगे लड़ने की क्षमता अब मुझ में नहीं, इन्हीं शुभकामनाओं के साथ मेरा इस्तीफा स्वीकार करें एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा स्वीकार करें।
इसके पीछे की वजह कुछ और है
शनिवार की शाम हजीरा सब्जीमंडी को हटाये जाने के विरोध में कांग्रेस नेता सुनील शर्मा द्वारा दिये जा रहे धरना में शामिल हुई थी और वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के अलावा सब्जी विक्रेताओं को संबोधित किया था पूर्व मुख्यमंत्री के साथ धरना में कमलनाथ के आने से जाने तक बैठी रही। ऐसा 2 घंटे में क्या हुआ जो इस्तीफा देना पड़ गया है। यह इस्तीफा इसबात पर प्रश्न खड़े करता है। इससे ऐसा महसूस होता है कि इसके पीछे की वजह कुछ और है।
