प्रधानमंत्री मोदी ने किया 216 फीट ऊंची Statue of Equality का उद्घाटन
नई दिल्ली. पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम को वैष्णव संप्रदाय के संत स्वामी रामानुजाचार्य की 216 फीट ऊंची मूर्ति का इनॉगरेशन किया। हैदराबाद में स्थापित की गई इस प्रतिमा को (स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी) नाम दिया गया है। यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी बैठी हुई मूर्ति है।
मूर्ति के साथ 108 मंदिर बनाए गए
इस मूर्ति के साथ 108 मंदिर बनाए गए है जिन पर कारीगरी ऐसी है कि कुछ मिनट को पलकें ठहर सी जाती है साथ ही 120 किलो सोने का इस्तेमाल करते हुए आचार्य की एक छोटी मूर्ति भी बनाई गई है। इस प्रोजेक्ट पर 1400 करोड़ रुपए से भी ज्यादा खर्च हुए है जो अयोध्या में 1100 करोड़ की लागत से बन रहे राम मंदिर से भी ज्यादा है। वैष्णव संप्रदाय के संत चिन्ना जीयर स्वामी की देखरेख में यह प्रोजेक्ट पूरा हुआ है। आज जब दुनिया में सामाजिक सुधारों की बात होती है, प्रगतिशीलता की बात होती है, तो माना जाता है कि सुधार जड़ों से दूर जाकर होगा। लेकिन, जब हम रामानुजाचार्य जी को देखते हैं, तो हमें अहसास होता है कि प्रगतिशीलता और प्राचीनता में कोई विरोध नहीं है।
आज रामानुजाचार्य जी विशाल मूर्ति Statue of Equality के रूप में हमें समानता का संदेश दे रही है। इसी संदेश को लेकर आज देश ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ अपने नए भविष्य की नींव रख रहा है। विकास हो, सबका हो, बिना भेदभाव हो। सामाजिक न्याय, सबको मिले, बिना भेदभाव मिले। जिन्हें सदियों तक प्रताड़ित किया गया, वो पूरी गरिमा के साथ विकास के भागीदार बनें, इसके लिए आज का बदलता हुआ भारत, एकजुट प्रयास कर रहा है।
