यह लोकतंत्र की हत्या है, आप मेरा साथ मत दीजिये, लेकिन सच्चाई का साथ दीजिये-कमलनाथ
ग्वालियर. भाजपा लोकतांत्रिक हत्या कर रही है भाजपा सरकार जाने का वक्त आ गया है। आप मेरा मत कीजिये आप तो सच्चाई का साथ दीजिये। आप ने जिसको मंत्री बनाया वह आपका साथ छोड़ गया लेकिन मैं आपका साथ नहीं छोडूंगा। बताईये आप लोग 70 वर्ष से व्यवसाय कर अपने परिवार पाल रहे थे। आप तो यह मान लीजिये मैं यहां पर 24 घंटे आपके साथ हूं मुझे सुनील शर्मा पल पल की खबर देते रहते हैं। मैं और कांग्रेस के लोग आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ खड़े हुए हैं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ घरना में शामिल सब्जी विक्रेताओं को संबोधित करते हुए कहीं।
हजीरा सब्जी मंडी से हटाये सब्जी विक्रेताओं की लड़ रहे कांग्रेस नेता सुनील शर्मा द्वारा दिये गये धरना में शामिल होने के लिये पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ तय समय से डेढ़ घंटे लेट कांग्रेस को कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, श्री शर्मा, जयवर्द्धनसिंह कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रामनिवास रावत, विधायक प्रवीण पाठक, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा आदि के साथ हजीरा पर धरना शामिल हुए।
आज शिवराज सिंह चौहान 5 हजार करोड़ के हैं-राकेश चौधरी
मुख्यमंत्री बनने से पूर्व शिवराज सिंह चौहान के पास महज 5 बीघा जमीन थी लेकिन वह आज 5 हजार करोड़ के आसामी है, लेकिन बिल्डकॉन 500-500 सौ रूपये के लिये मोहताज रहते थे आज वह भी हजारों करोड़ का ठेकेदार है उसके पीछे किसका हाथ है पूरा प्रदेश जानता है।
ग्वालियर में सब्जी मंडी तोड़ कर गरीबों का दमन करने और छात्र नेताओं पर झूठे मामले दर्ज करने के विरोध में शनिवार शाम को कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ग्वालियर पहुंच गए है। कुछ ही देर में वह धरना स्थल पर पहुंचकर धरना में शामिल होंगे।
