भाई को बचाने की वजह से एक्सीडेंट में स्वयं जान गंवाई, सांप के डसने पर भाई को अस्पताल लेकर आ रहा भाई तेज स्पीड़ कार ने मारी टक्कर, एक की मौत 3 जख्मी
ग्वालियर. एक भाई को बचाने की जल्दबाजी में दूूसरे भाई की जान चली गयी अैर बड़े भाई को सांप ने काट लिया था। छोटा भाई, बड़े कको कार में डालकर तत्काल हॉस्पिटल के लिये निकला। जान बचाने के लिये जल्दी पहुंचना जरूरी था। अभी वह केन्द्रीय विद्यालय नम्बर 4 के सामने पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही एक अन्य कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।
घटना में दोनों 4 कार में 4 लोग जख्मी हो गये थे। घटना गुरूवार की रात की है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। जिसमें एक घायल ने उपचार शुरू होने से पहले दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। जिस युवक का सांप में काटा था वह तो सुरक्षित है। लेकिन उसके छोटे भाई की घटना में मौत हो गयी है।
यह है पूरा घटनाक्रम
मुरैना पोरसा के कौथर खुर्द निवासी 32 वर्षीय राघवेन्द्र सिंह तोमर पुत्र सरनाम सिंह तोमर एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं। गुरुवार की रात को खेत में पानी देते समय राघवेन्द्र के भाई सुमित तोमर को सांप ने काट लिया। घटना का पता चलते ही राघवेन्द्र सांप के काटे जाने से घायल सुमित को तीसरे भाई रामबख्स तोमर की मदद से उपचार कराने के लिए ग्वालियर के लिए निकला। वह अपनी कार में सवार होकर रात 11 बजे पोरसा से मेहगांव, मालनपुर होते हुए महाराजपुरा थाना की सीमा में भिंड रोड पर पहुंचे थे। इसी समय केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-4 के पास ग्वालियर की ओर से आ रही एक अन्य कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गईं। एक कार में सवार राघवेन्द्र व उसका भाई रामबख्स सिंह घायल हुए, जबकि टक्कर मारने वाली कार में भी चालक सहित 2 घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, साथ ही सांप के काटने वालों जहां राघवेन्द्र ने इलाज शुरू होने से पहले दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
भाई को बचाने की वजह से स्वयं की जान चली गयी
घटना का पते चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुची और जख्मी को उपचार के लिये भर्ती करायां जहां पर घायल राघवेन्द्र ने इलाज से पूर्व ही दम तोड़ दिया। युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद मृतक का शव पीएम हाउस भेज दिया। पुलिस के अनुसार राघवेन्द्र कार चला रहा था इसलिये घटना में सबसे अधिक घायल हुआ था।
