पदोन्नति में आरक्षण के मामले का फैसला आज देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली. सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति(एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) को पदोन्नति में आरक्षण देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को अपना फैसला सुनायेगा। शीर्ष अदालत ने गत वर्ष 28 अक्टूबर को इस मुद्दे पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूति बीआर गवई की 3 सदस्यीय पीठ ने शुक्रवार को इस मामले में पर अपना फैसला सुनायेगी। इस मामले की सुनवाई के दौरान केन्द्र सरकार ने कहा था। यह एक तथ्य है कि लगभग 75 वर्षो के बाद भी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को अगड़े वर्गो के समान योगयता के स्तर पर नहीं लाया जा सका हैं।
अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा था कि एससी और एसटी से संबंधित लोगों के लिये समूह-ए श्रेणी की नौकरियों में उच्च पद प्राप्त करना ज्यादा कठिन है आर समय आ गया है। जब शीर्ष अदालत को एससी, एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) द्वारा इन रिक्तियों को भरे जाने के लिये कुछ ठोस आधार देने चाहिये। इससे पहले शीर्ष अदालत ने कहा था कि वह एससी और एसटी को पदोन्नति में आरक्षण देने के अपने फैसले को फिर से नहीं खोलेगा। क्योंकि यह राज्यों को तय करना है कि वह इसे लागू करते है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *