सराफा व्यापारी की लूट करने वाले संदेही घरों से फरार

ग्वालियर. किलागेट सराफा व्यापारी से 450 ग्राम सोना लूटकांड में पुलिस के सामने कुछ संदेहियों के नाम आये हैं। अभी यह संदेही पुलिस के हाथ नहीं आये हैं। पुलिस को दुकान से व्यापारी के निकलने के बाद एक जगह सीसीटीवी में बाइक सवार पीछे आते दिखाई दे रहे हैं। यह फुटेज पुलिस के लिये काम के हो सकते हैं। पुलिस बाइक सवार बदमाशों का पता लगा रही हैं।
यह संदेही पुलिस के हाथ नहीं आये हैं। पुलिस को दुकान से व्यापारी के निकलने के बाद एक जगइ सीसीटीव में बाइक सवार पीछे आते दिखाई दे रहे है। यह फुटेज पुलिस के लिये काम के हो सकते है। बाइक सवार बदमाशों का पुलिस पता लगा रही है। लूट की घटना को 3 दिन गुजर चुके हैं। लेकिन पुलिस बदमाशों के आने और जाने का रूट नहीं तलाश पायी है। पुलिस को स्थानीय मुखबिरों से यह जरूर पता लगा है कि घटना को अंजाम देने वालों में कुछ बदमाश इंटरस्टेट लुटेरे है। जिन्होंने स्थानीय गैंेग से रैकी करवाने के बाद लूट को अंजाम दिया है। अब लूट का खुलासा करने के लिये पुलिस कुछ संदेहियों की तलाश में लगी है। अभी यह संदेही अपेन घरों से गायब हैं।

फूलबाग और किलागेट की तरफ भागे थे बदमाश
वारदात के बाद आधे बदमाश फूलबाग की तरफ तो आधे किलागेट की तरफ भाग निकले। वारदात के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुट गई। कुछ स्थानों पर बदमाशों के फुटेज भी मिले हैं, लेकिन वह इतने धुंधले हैं कि उससे पहचान होना मुश्किल है।

सीएम भी एसएसपी को दे गए हैं हिदायत
– हाल ही में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी ग्वालियर आए थे। उन्होंने लूट के मामले में व्यापारियों को भरोसा दिलाया था कि जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे। इसके बाद एसएसपी अमित सांघी को उन्होंने कहा था कि व्यापारी से लूट मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई कर लुटेरों को पकड़े। व्यापारियों को भय मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *