MP में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने दिया आपत्तिजनक बयान, ब्रा से भगवान को जोड़ा, गृहमंत्री ने दिए जांच के निर्देश

भोपाल. बिग बॉस सीजन 4 की विनर और एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भोपाल में गलत बयानबाजी की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं। श्वेता फैशन से जुड़ी एक वेब सीरीज की तैयारियों और प्रमोशन को लेकर प्रोडक्शन टीम के साथ 26 जनवरी को भोपाल आई थीं। होटल में उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बयान की निंदा की। उन्होंने पुलिस कमिश्नर भोपाल को 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

मेरी ब्रा का साइज तो भगवान ले रहे- एक्ट्रेस श्वेता तिवारी
फैशन पर आधारित इस वेब सीरीज की शूटिंग जल्द ही भोपाल में होने वाली है। इसी को लेकर शहर के एक होटल में टीम का इंटरव्यू चल रहा था। बातचीत के दौरान हंसी-मजाक के बीच श्वेता तिवारी ने यह आपत्तिजनक बयान दिया। उन्होंने कहा- मेरी ब्रा का साइज तो भगवान ले रहे हैं। हालांकि उस समय मंच पर मौजूद लोगों ने इसे मजाक में उड़ा दिया। लेकिन इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर नाराजगी जता रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर तो तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

बिग बॉस सीजन-4 की विजेता रही हैं
श्वेता तिवारी ने बिग बॉस 4 जीता था। डॉली बिंद्रा और महाबली खली को पछाड़ते हुए श्वेता ने एक करोड़ के ईनाम वाली इस प्रतियोगिता को अपने नाम किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *