माओवादियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
झारखंड. नक्सलियों ने झारखंड में एक बार फिर कोहराम मचा दिया है। झारखंड में नक्सल प्रभावित जिले गिरिडीह के पास बुधवार की रात को नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। इस कारण से कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक हावड़ा-गया-दिल्ली रेल मार्ग पर कई ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है, साथ ही कुछ ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है।
आधी रात को नक्सलियों ने किया विस्फोट
पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने जानकारी दी है कि पेट्रोल मैन गौरव राज और रोहित कुमार सिंह ने चिचाकी के स्टेशन मास्टर को सूचित किया कि धनबाद मंडल के करमाबाद-चिचाकी स्टेशन के बीच नक्सलियों ने रात 00.34 बजे विस्फोट हुआ। सूचना के बाद सुरक्षा कारणों से हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग के गोमो-गया (जीसी) रेल खंड पर आने और जाने वाली लाइन पर परिचालन रोक दिया गया है।
