मध्‍यप्रदेश के सराहनीय सेवा पदक SSP अमित सांघी को 24 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को राष्‍ट्रपति पदक

गृह मंत्रालय द्वारा 3 वीरता, 4 विशिष्‍ट सेवा व 17 सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा
भोपाल, मध्‍यप्रदेश पुलिस के 24 कर्तव्‍यनिष्‍ठ अधिकारी व कर्मचारियों को केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राष्‍ट्रपति के वीरता, विशिष्‍ट तथा सराहनीय सेवा पदक गणतंत्र दिवस-2022 प्रदान करने की घोषणा की गई है। इनमें 3 वीरता, 4 विशिष्‍ट सेवा पदक व 17 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। पु‍लिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने इन सभी अधिकारी व कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी है। स्‍वाधीनता दिवस 15 अगस्‍त 2022 को अलंकरण समारोह में इन्‍हें पदक सौंपे जाएँगे।
इन्‍हें मिलेगा राष्‍ट्रपति का वीरता पदक
केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सेनानी तरूण नायक, उपनिरीक्षक हिम्‍मत सिंह और प्रधान आरक्षक बेसाखू लाल को राष्‍ट्रपति का वीरता पदक देने की घोषणा की गई है।
इन्‍हें मिलेंगे राष्‍ट्रपति के विशिष्‍ट सेवा पदक
केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक ईओडब्‍ल्‍यू भोपाल डॉ. रविकुमार गुप्‍ता, उपपुलिस अधीक्षक रेडियो इंदौर सुभाष सिंह, निरीक्षक (एम)/स्‍टेनो, पुलिस महानिदेशक कार्यालय निरंजन कुमार श्रीवास्‍तव, प्रधान आरक्षक सीआईडी पुलिस मुख्‍यालय भोपाल लल्‍लू राम त्‍यागी को राष्‍ट्रपति के विशिष्‍ट सेवा पदक देने की घोषणा की गई है।
सराहनीय सेवा पदक इन्‍हें दिए जाएंगे
सराहनीय सेवा के लिए राष्‍ट्रपति का पुलिस पदक पुलिस महानिरीक्षक इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र, पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी पुलिस मुख्‍यालय भोपाल अनुराग, पुलिस अधीक्षक ग्‍वालियर अमित सांघी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्‍ल्‍यू भोपाल श्रीमती पल्‍लवी त्रिवेदी, उप निरीक्षक (एम) प्रशासन पुलिस मुख्‍यालय संजय सुधाकर निरखे, निरीक्षक (एम)/आशुलिपिक कार्यालय आईजीपी इंदौर सुनील कुमार जैन, उप पुलिस अधीक्षक एसपीई लोकायुक्त संगठन भोपाल सूर्यकांत अवस्थी, निरीक्षक पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर धैर्यशील येवले, निरीक्षक (आर) रेडियो मुख्यालय भोपाल सुरेश कुमार गुप्ता, निरीक्षक ईओडब्ल्यू मुख्यालय भोपाल डॉ दिनेश जोशी, निरीक्षक एसपीई लोकायुक्त भोपाल वीरेंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक रेडियो पुलिस ट्रेनिंग स्कूल इंदौर हरेंद्र कुमार चंद्रयान, सहायक उप निरीक्षक विशेष शाखा पीएचक्यू भोपाल सेवाराम मैथिल, आरक्षक ईओडब्ल्यू, मुख्यालय भोपाल मदम मुरारी शुक्ला, आरक्षक (एम) ईओडब्ल्यू, मुख्यालय भोपाल प्रेमलाल तिवारी, उप सेनानी 23वीं वाहिनी भोपाल रामप्रताप पटेल तथा उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पीएचक्यू भोपाल ओमप्रकाश श्रीवास्तव को दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *