हुंडी दलाल व सट्टा कारोबारी आशू गुप्ता के रिश्‍तेदार, मित्रगणों एवं उसके साथी सट्टा कारोबारियों की बेनामी सम्पत्तियों को राजसात किया जाए-MPCCI

ग्वालियर, हुंडी दलाल व सट्टा कारोबारी आशू गुप्ता द्वारा धोखाधड़ी करके कई लोगों को पैसा ट्रांसफर किए जाने तथा उनके नाम से बेनामी सम्पत्ति अर्जित किए जाने के विरुद्ध SIT  गठित किए जाने की माँग करते हुए आज MPCCI  द्वारा एक विस्तृत ज्ञापन SSP  अमित सांघी को उनके कार्यालय में सौंपा गया । शहर के कारोबारियों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले फर्जी हुण्डी दलाल-आशू गुप्ता के विरुद्ध जाँच को एक टास्क के रूप में लिए जाने और इस हेतु SIT  का गठन किए जाने की माँग आज SSP से भेंटकर की गई । MPCCI के प्रतिनिधि मण्डल ने SSP  से कहाकि यह प्रकरण केवल ग्वालियर के व्यापारियों से ही नहीं जुड़ा है, ग्वालियर के साथ-साथ देशभर के व्यवसाईयों के लिए एक उदाहरण है क्योंकि इससे कारोबारियों में विश्‍वास की भावना को तोड़कर रख दिया है ।
ज्ञापन के बिन्दु निम्नानुसार हैं
(1) आशू गुप्ता द्वारा फर्जी हुण्डी बनाकर, योजनाबद्ध तरीके से षड्यंत्र पूर्वक अपने जिन रिश्‍तेदारों, मित्रगणों सहित सट्टा कारोबारियों को पैसा दिया गया, उन सभी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए जाएँ तथा उनकी सम्पत्तियों को जप्त किया जाए और साथ ही इसके द्वारा दूसरे नामों से करोड़ों रुपये की बेनामी सम्पत्ति क्रय की गई है । यह सूचना हमारे कुछ व्यापारियों द्वारा हमें दी गई है ।
(2) आशू गुप्ता द्वारा जिन सटोरियों के नाम पर सट्टा खेलना बताया जा रहा है, जबकि उसके द्वारा सट्टे के साथ-साथ काफी पैसा भी उन सटोरियों के नाम ट्रान्सफर किया गया है । अतः उन सभी सटोरियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए जाए, जिन्हें आशू गुप्ता द्वारा मोटी रकम देकर लाभांवित किया गया है ।
(3) शहर के कुछ व्यापारियों द्वारा हमें बताया गया है कि आशू गुप्ता द्वारा कई लोगों को सीधे आरटीजीएस के माध्यम से अथवा हुण्डी के माध्यम से रकम ट्रांसफर की गई है । बावजूद उसके जिन लोगों द्वारा आरटीजीएस के माध्यम से रकम हासिल की गई है, वह भी अब रकम देने से मुकर रहे हैं । अतः इनकी पहचान कर, इन सभी लाभांवित लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आरटीजीएस के माध्यम से प्राप्त की गई रकम को जप्त किया जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *