27 मार्च से मुंबई में होगा IPL 2022

नई दिल्ली. IPL 2022 के आयोजन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, टूर्नामेंट का आयोजन भारत में ही किया जाएगा और आगामी सीजन के सभी मुकाबले मुंबई में ही खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस बात की पुष्टि की। शनिवार को BCCI और सभी टीम फ्रेंचाइजी मालिकों के बीच हुई मीटिंग में बोर्ड ने अपनी पसंद के बारे में बताया।

जानकारी के अनुसार पूरे टूर्नामेंट का आयोजन मुंबई के तीन स्टेडियम- वानखेड़े स्टेडियम, क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) और डीवाई पाटिल स्टेडियम (नवी मुंबई) में किया जाएगा। बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि इसके बाद भी अगर जरूरत पड़ी तो कुछ मुकाबलों का आयोजन पुणे में भी किया जा सकता है। साथ ही कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस बार भी टूर्नामेंट दर्शकों के बिना ही खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *