मानवता की सेवा-जेसीआई ग्वालियर सुरभि पदाधिकारियों ने जेएएच में जरूरतमंदों को दान किये गर्म कपड़े
ग्वालियर. जेसीआई ग्वालियर सुरभि द्वारा जयारोग्य चिकित्सालय मे UNSDG (मानवता की सेवा )प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती मंगला केलकर उपस्थित रही। संयोजिका जेसी संध्या मोर ने मंगला का स्वागत पुष्प माला द्वारा किया ।
कार्यक्रम के अंतर्गत कोरोना के नियमो का पालन करते हुए सुरभि सदस्यों ने गर्म कपड़ो का दान जरुरतमंदो को किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसी वंशिका राजवाड़े ने की एवं आभार सचिव जेसी पिंकी गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे आईपीपी नीलम अग्रवाल, जेसी नीलम गुप्ता, जेसी अनीता गुप्ता एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहें। यह जानकारी संस्था की पीआरओ जेसी मोनिका शर्मा एवं जेसी दिपिका विटवेकर ने दी।

