पुलिस सड़कों पर दिखाई दें जिससे अपराधियों में खौंफ रहें-आईजी अनिल शर्मा
ग्वालियर. शहर की सड़कों पर पुलिस दिखाई दे जिससे अपराधियों में पुलिस के प्रति भय रहें, जिससे कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति रहेंगी और अवैध उत्खनन और मिलावटखोर माफिया के प्रति पुलिस का सख्त रवैया रहें इस बात की समीक्षा की जायेगी। पिछले दिनों जहरीली शराब की कुछ घटनायें घटी है उसके प्रति हमारा रवैया जीरो टॉलरेंस का रहेगा और जिस क्षेत्र में शराब की घटना होती उसके उस क्षेत्र का टीआई जिम्मेदार रहेगा। यह बात ग्वालियर रेंज के आईजी का पदभार ग्रहण करने के अवसर पर आईजी अनिल शर्मा ने की। पदभार संभालने के बाद आईजी कार्यालय का निरीक्षण किया और बेहतर व्यवस्थायें दुरूस्त करने के लिये कहा। आईजी के पदभार के मौके पर एसपी अमित सांघी, एएसपी सत्येन्द्रसिंह तोमर, ग्रामीण के जयराज कुबेर, डीएसपी नरेश अन्नोटिया, विक्रम कनपुरिया, टीआई बैजापति आदि मौजूद रहें।
आईजी अनिल शर्मा ने कहा शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर हो यातायात को सुधारने की गुजाइंश हर वक्त रहती है और अन्य विभागों से बेहतर तालमेल के साथ शहर के चौराहा पर लेफ्ट टर्न का उपयोग हो इसकी ओर ध्यान दिया जायेगा।
कोरोना की तीसरी लहर चल रही है इसके लिये पुलिस कहीं दविश जाये तो कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाये जिससे पुलिस सुरक्षित रहें। वैसे भी पुलिस के लिये हर दिन नई चुनौती रहती है जहां तक रूटीन क्राइम का सवाल है तो इसकी समीक्षा की जायेगी।

