हुण्डी दलाल आशु को हुण्डी पर पैसे देने व्यापारी इनकम टैक्स के रडार पर, हुण्डी लिखना वैधानिक नहीं
ग्वालियर. इनकम टैक्स के सूत्रों से पता चला है कि हुण्डी पर आशु उर्फ आशीष गुप्ता को बिना हिसाब किताब के पैसे देने वालों की कुण्डली एकत्र करना शुरू कर दिया। जब कि नियम के मुताबिक बिना लिखा पढ़ी के महज 50 हजार रूपये दिये तक जा सकते हैं। जैसा कि इन लोगों पुलिस को बताया कि मैंने 1 करोड़ तो किसी 2 करोड़ रूपये हुण्डी दलाल आशु को दिये थे।
इन्हीं बयानों के आधार पर पुलिस ने आशु के द्वारा बताये हुए लोगों को उठाकर हवालात में बन्द कर दिया और उसके बाद जेल भेज दिया। हुण्डी दलाल के द्वारा दिये बयानों के आधार पर इनकम टैक्स व्यापारियों की सूची तैयार कर जल्द नोटिस देने की तैयारी कर ली है।
इनकम टैक्स को क्या जबाव देंगे इसलिये व्यापारी चुप है
जैसे ही इन व्यापारियों की पुलिस के संपर्क आने के बाद पता चला कि मामला इनकम टैक्स की नजर में है और इनकम टैक्स इन व्यापारियों की जानकारी एकत्र कर रहा है, वैसे ही व्यापारियों के पुलिस सामने आना बन्द कर दिया है। व्यापारियों को बताया जा रहा है इस कार्यवाही में रकम के संबंध में हिसाब-किताब इनकम टैक्स को देना पड़ेगा। इसलिये वह कारोबारियों से लाखों रूपया हुण्डी के नाम पर ऐंठता रहा। दलाल की साजिश सही साबित हो रही है। जों पैसा देने वाले व्यापारी सामने आये हैं। उनका कहना है कि ठगे गये लोगों की गिनती में डॉक्टर और बड़े व्यापारी शामिल है। लेकिन इनकम टैक्स को क्या जबाव देंगे इसलिये व्यापारी चुप है।
पुलिस का कहना है कि हुण्डी पर पैसा देना वैधानिक नहीं है
आशु उर्फ आशीष हुण्डी दलाल के संबंध में कहा है कि हुण्डी लिखना वैधानिक नहीं है। एक व्यापारी दिलीप पंजवानी 60 लाख रूपये देने की शिकायत की है। हुण्डी पर पैसा देना गलत है। यह पूरा पैसा नम्बर 2 में दिया है। इस संबंध में इनकम टैक्स को पत्र लिखा मेरी जानकारी में नहीं है।
विजय भदौरिया, डीएसपी, क्राइम ब्रांच
