BJP में शामिल कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सरिता आर्य

उत्तराखंड. विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष ने BJP  ज्वाइन कर लिया है। इससे पहले सरिता आर्य को कांग्रेस पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिये निष्कासित कर दिया था। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है।
इस संबंध में कमेटी ने एक बयान जारी किया है। जिसमें लिखा है कि 15 जनवरी 2022 को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून में मीडिया के समक्ष विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में की गयी बयानबाजी प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद की गरिमा के अनुकूल नहींे है। आपके द्वारा की गयी अनर्गल बयानबाजी से पार्टी संगठन की छवि खराब हुई है। जिसे केन्द्रीय और प्रदेश नेतृत्व द्वारा गंभीरता से लिया गया है। आपके इस कृत्य के लिये आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए आपको पार्टी के सभी पदों से अवमुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिये निष्कासित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *