टल जाएगा पंजाब चुनाव

नई दिल्ली. पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की तारीख को 14 फरवरी से आगे बढ़ाया जा सकता है। पंजाब की कई राजनीतिक पार्टियों ने वोटिंग की तारीख को आगे बढ़ाने की चुनाव आयोग से मांग की है। जानकारों के अनुसार चुनाव आयोग इस मुद्दे पर आज बैठक करेगा।

तमाम पार्टियों ने चुनाव आयोग को लिखा लेटर
जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग कांग्रेस, बीजेपी और पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी की तरफ से मिले लेटर पर विचार करेगा। इन राजनीतिक पार्टियों का कहना है कि 14 फरवरी को रविदास जयंती की वजह से अनुसूचित जाति के लोग बड़ी संख्या में पंजाब से बाहर वाराणसी जा सकते हैं। ऐसे में वो वोट नहीं डाल पाएंगे इसलिए चुनाव की तारीख को 14 फरवरी से आगे बढ़ा दिया जाए। कांग्रेस, बीजेपी और पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी की मांग है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की तारीख को 14 फरवरी के बजाय 16 फरवरी कर दिया जाए। अनुसूचित वर्ग के लोग वोटिंग के अधिकार से वंचित नहीं होने चाहिए।

 गौरतलब है कि पंजाब में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अकाली दल और बीजेपी-पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *