नहीं रहें प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज

नई दिल्ली. प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया है पद्म विभूषण से सम्मानित 83 वर्षीय बिरजू महाराम ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को अंतिम सांस ली है। उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस संबंध जानकारी दी है।
बिरजू महाराज लखनऊ घराने से थे
आपको बता दें कि पंडित बिरजू महाराज का दिल्ली में निधन हो गया है। हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया है। जानलें कि पंडित बिरजू महाराज का जन्म वर्ष 1938 में हुआ था। वह लखनऊ घराने से उनका संबंध था। पंडित बिरजू महाराज कथक नर्तक होने के साथ-साथ शास्त्रीय गायक भी थे। पंडित बिरजू महाराज के पिता और चाचा भी कर्तक नर्तक थे।
क्लाकारों ने दी श्रद्धांजलि
गौरतलब है कि पंडित बिरजू महाराज का नाम भारत के महान कलाकारों में शामिल है। उनके लाखों-करोड़ों चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं। सिंगर मालिनी अवस्थी और अदनान सामी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से उन्हें श्रद्धांललि दी है।
भारतीय संगीत की लय थम गयी-मालिनी अवस्थी
मलिनी अवस्थी ने ट्वीट कर लिखा है कि भारतीय संगीत की लय थम गयी है। सूर मौन हो गये। भाव शून्य हो गये है। कथक् के सरतान पंडित बिरजू महाराज नहीं रहे। लखनऊ की ड्योड़ी आज सूनी हो गयी है। कालिका ंिदादीन की गौरवशाली परंपरा की सुगंध विश्वभर में प्रसारित करने वालेे महाराज अनंत में विलीन हो गये। आह अपूरर्णीय क्षति है यह ओम शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *