ग्वालियर में 600 नए केस, 69 बच्चे संक्रमित

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार सुनामी का रूप ले लिया है। इंदौर में 1890 नए केस मिले हैं। वहीं भोपाल में 1398 पॉजिटिव मिल है और ग्वालियर में रविवार रात की बुलेटिन में 600 कोरोना संक्रमित आए है। जबलपुर में इसके नजदीक ही 593 केस आए है जबकि सागर में 338 पॉजिटिव आए है। प्रदेश में तीन मौतें भी हुई है। इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में तीसरी लहर आ चुकी है। केस और तेजी से बढ़ेंगे। हम मास्क लगाएं और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।

ग्वालियर में संक्रमितों में 69 बच्चे
ग्वालियर में हेमसिंह की परेड में रहने वाली पद्मावती रामपुरे (60) को किडनी के इलाज के लिए दिल्ली के जेपी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में कोरोना होने की पुष्टि हुई और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। यहां कोविड नियमों के तहत लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार को विभिन्न लैब में हुई 4107 सैंपल की जांच में 807 पॉजिटिव निकले हैं। इनमें 756 मरीज ग्वालियर के हैं, 37 दूसरे जिलों के और 14 मरीज ऐसे हैं, जो दोबारा हुई जांच में संक्रमित निकले हैं। शनिवार को मिले नए संक्रमितों में से 69 बच्चे और 47 बुजुर्ग संक्रमित हुए हैं।

मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन को रविवार को एक साल पूरा हो गया। मुख्यमंत्री जेपी हॉस्पिटल में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर को लेकर हम सजग है। इधर विदिश के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में भर्ती गंजबासौदा के रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज से उनका शव एंबुलेंस की मदद से गंजबासौदा भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *