बजरंग भक्त मंडल ने गौशाला में गौवंश के बीच मनाया मकर संक्रांति पर्व
ग्वालियर. बजरंग भक्त मंडल द्वारा 3 वर्षो से मार्क हॉस्पिटल गौशाला गोला का मंदिर में निरंतर की जाने वाली गौसेवा के क्रम में बुधवार 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती पर 500 किलो, 14 जनवरी मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में 600 किलो हरा चारा एवं 250 गुड़ अजवायन एवं बाजरा के आटे के लड्डू एवं आज 16 जनवरी रविवार को लगभग 1000 किलो हरा चारा एवं गौवंश को सर्दी से वचाव हेतु 250 गुड़ अजवायन एवं बाजरा के आटे के लड्डूओ की सेवा बजरंग भक्त मंडल के सदस्यो एवं गौसेवकों के द्वारा की गई।
उक्त गौसेवा में मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव मुकेश खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अमन गर्ग, विशाल गुप्ता, तन्मय अग्रवाल, मनीष राय, शशांक अग्रवाल, आशीष बंसल, रामकिशोर मंगल आदि सदस्य मौजूद थे।

