चुनावी राज्यों में रैलियों, सभाओं पर रोक 22 जनवरी तक बढ़ाया
नई दिल्ली. 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान रैली और सभाओं पर रोक जारी रहेगी। सूत्रों के अनुसार महामारी के मौजूदा हालात को देखते हुए इलेक्शन कमीशन ने बैन को बनाए रखने का फैसला बरकरार रखा है। इससे पहले चुनाव की तारीखों की घोषणा के वक्त चुनाव आयोग ने कहा कि 22जनवरी तक किसी भी तरह की रैली, सभा और यात्रा पर रोक रहेगी। 22 जनवरी को हालात की समीक्षा करने के बाद फैसला लिया जाएगा।
उप्र में बीएसपी ने 53 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन पर पहले चरण के लिए जारी कर दी है। बाकी 5 सीटें एक-दो दिनों में जारी कर दिए जाएंगे। चुनाव की कमान सतीश मिश्रा और आनंद को दी है। 53 में से 14 उम्मीदवार मुस्लिम है। मायावती ने कहा कि हम किसी पार्टी से गठबंधन नहीं कर रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि हमें इस बार पूर्ण बहुमत मिलेगा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। दिल्ली में पार्टी के यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लिस्ट जारी की। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज जिले की सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि ये दोनों सीटें पहले और दूसरे चरण में नहीं हैं, फिर भी पार्टी ने अपने इन दो बड़े नेताओं को लेकर स्थिति साफ कर दी है। योगी आदित्यनाथ को लेकर चर्चा थी कि वे अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं।अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। भाजपा ने अभी पहले और दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया है।

