हिन्दू सेना के कार्यकर्त्ताओं ने सैलून अंदर घुसकर तोड़फोड कर 50 हजार रूपये नुकसान और महिला से अभद्रता की-किशन उदवानी

ग्वालियर. मेरे सैलून में अन्दर घुस कर हिन्दू सेना के कार्यकर्त्ताओं ने तोड़फोड़ की है इस बात की शिकायत लेकर बेटी कु. वाणी इन्दरगंज थाने पहुंची थी लेकिन समय पुलिस की मदद नहीं मिली। हिन्दू सेना के कार्यकर्त्ताओं द्वारा सैलून के अन्दर और बाहर तोड़फोड की गयी इसमें मेरा लगभग 50 हजार रूपये का नुकसान हो गया है। हिन्दू सेना के कार्यकर्त्ताओं ने मेरी पत्नी मानसी और बेटी वाणी से दुश्मनों जैसा व्यवहार किया जिसमें मेरी पत्नी हार्टवीट बढ़ गयी और वह बेहद घबराई हुई थी। ऐसी स्थिति बेटी मेरी इंदरगंज पुलिस थाने पहुंची लेकिन पुलिस से हमें मदद नहीं मिली। हम भी तो हिन्दू हैं। हमसे एक बार कहते तो हम तो स्वयं सारे होर्डिंग हटा देते है।यह आरोप जावेद हबीव सैलून की संचालिका श्रीमति मानसी उदवानी के पति किशन उदवानी ने लगाया हैं। हम अत्याचार सहने वाले नहीं है हम इस बात की शिकायत शीर्ष अधिकारियों से भी करेंगे।


हिन्दू सेना के कार्यकर्त्ता सैलून में अंदर घुसकर तोड़फोड की
जिस वक्त हिन्दू सेना के कार्यकर्त्ता प्रदर्शन करने आये उस समय सैलून महिला कस्टमर अपनी कटिंग करा रही थी तब वहां 5 महिलायें कार्य कर रही थी उस समय उनके साथ कोई घटना घटती तो जबावदार होता। हमने जावेद हवीब से फ्रंेचाईज लेने के लिये 8 लाख रूपये दिये हैं। मैंने उस समय आग्रह किया था हम अपना ब्राडिंग बोट हटवा देंगे लेकिन वह नहीं माने उन्होंने हमारा काफी नुकसान कर दिया इसको कौन भरपाई करेगा।
मानसी उदवानी, सैलून संचालिका


सैलून संचालक इंदरगंज थाना प्रभारी से मिले
सैलून संचालक एसोसियेशन की ओर से सैन्ट्रल इंडिया, ईव्ज ब्यूटी पार्लर, काकॉज, साहिबा ब्यूटी पार्लर मुरार, ब्यूटी सीक्रेट, वंदना ब्यूटी पार्लर, फैमिना , आर्कषण, देवी, ब्यूटी क्लीनिक पार्लर, आदि के संचालकों ने 9 जनवरी की दोपहर 12 बजे थाना प्रभारी मिर्जा बेग से मिलकर हिन्दू सेना के खिलाफ कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

किशन उदवानी, सैलून संचालक

जावेद हबीब ने महिला के सिर पर थूका है विरोध तो करेंगे
हिन्दू सेना के प्रदेशाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया है कि जावेद हबीव ने महिला के सिर पर थूका था इसका विरोध प्रदर्शन करने के लिये हमारे कार्यकर्त्ता और जनता लोग जावेद हबीव पोस्टर हटाने के लिये विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और हमारी महिला कार्यकर्त्ता अन्दर पोस्टर हटाने के लिये अंदर गयी थी। हमारे किसी भी कार्यकर्त्ता ने तोड़फोड नहीं की है।
संजय अग्रवाल, प्रदेशाध्यक्ष, हिन्दू सेना


हमारे पास हिन्दू सेना की तोड़फोड़ की शिकायत है
हमारे पास हिन्दू सेना द्वारा तोड़फोड की गयी इस बात की शिकायत हमारे पास आयी है हम उसमें जांच कर रहे हैं जांच पूरी होते ही हम निश्चित रूप से कार्यवाही करेंगे।

मिर्जा बेग,  थाना प्रभारी, इंदरगंज

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *