Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर-जबलपुर और विदिशा में कोरोना से तीन मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में बुधवार को ग्वालियर, जबलपुर और विदिशा में कोरोना से तीन मौतें हुई है। ग्वालियर की मौत चौंकाने वाली है। डिलीवरी के एक दिन बाद ही कोरोना पॉजिटिव मां की मौत हो गई और उसकी उम्र 25 साल है। यहां बुधवार शाम आई रिपोर्ट में 584 संक्रमित मिले हैं। भोपाल में 863 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इंदौर में 1104 और जबलपुर में 277 केस आए है। सागर में 133 पॉजिटिव आए है। इसमें एक साल का बच्चा भी शामिल है।

इधर मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 26 जनवरी के लिए आदेश जारी किया है। इसके अनुसार गणतंत्र दिवस को प्रदेश के सभी स्कूलों में होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में पहली से 10वीं तक के बच्चे शामिल नहीं होंगे। इस संबंध में लोक शिक्षण आयुक्त की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश भी जारी कर दिया गया है। आदेश सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों पर लागू होगा।

भोपाल में 48 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर है। इनमें 9 भोपाल पुलिस के हैं, जबकि 39 अन्य यूनिटों के हैं। MP में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। कोरोना संक्रमित को अगर तीन दिन तक बुखार नहीं आया, तो बिना जांच किए डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य आयुक्त सुदाम खाडे ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए सभी कलेक्टर्स को भी निर्देशित किया है। निर्देश में कहा गया है कि ऑक्सीजन सैचुरेशन लगातार तीन दिन तक 93 प्रतिशत पाया जाता है तो ऐसे लोगों को चिकित्सा प्रदान करने वाले मेडिकल ऑफिसर द्वारा डिस्चार्ज किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş