Latestराज्यराष्ट्रीय

इस्तीफा देते ही स्वामी प्रसाद मौर्य का गिरफ्तारी वारंट जारी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा से इस्तीफा देकर सपा में शामिल होते ही उनके समस्याएँ बढ्ने लगी हैं। अब उनके खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। उन्हें 24 जनवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है।

पुराने मामले में आदेश जारी किया
मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के एक पुराने भाषण के दौरान सुलतानपुर में एफ़आईआर दर्ज हुई थी। जिसकी सुनवाई एमपीएमलए कोर्ट में चल रही थी। उसी कोर्ट में दंडाधिकारी योगेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य को आगामी 24 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है।

क्या था बयान
बता दें कि पूर्व मंत्री पर पिछले सात साल से धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा चल रहा है। उन्होंने मायावती के साथ रहते हुए बहुजन समाज पार्टी की एक रैली के दौरान हिन्दू देवी-देवताओं का पूजन न करने का विवादित बयान दिया था। जिसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *