WhatsApp के 3 फीचर्स आने वाले, वाट्सएप करने जा रहा है बदलाव

नई दिल्ली. WhatsApp  हमेशा अपने यूजर्स का ध्यान रखता है जिसके लिये कम्पनी समय-समय पर ऐप में बदलाव कर इसे और बेहतर करती रहती है। अब WhatsApp  कुछ दिनों के भीतर ही अपने यूजर्स को 3 नयी सुविधायें दे सकती है।
क्या है वाट्सएप की योजना
WhatsApp ने चैट में स्पेसिफिक कंटेंट को खोजना पहले से ही थोड़ा बेहतर बना दिया है। इस के बदले फीचर से लोगों को लिंक, मीडिया और डॉक्स के बीच अधिक समय नहीं खपाना पड़ता और जरूरत की चीज आसानी से सर्च हो जाती है। लकिन अब ऐसा लगता है कि तकनीक की दुनिया का दिग्गज WhatsApp  इसे एक कदम और आगे ले जा रहा है।
क्या है लेटेस्ट अपडेट
यहां यह जान लेना जरूरी है कि यह लेटेस्ट अपडेट केवल WhatsApp  के व्यापार अकाउंट्स के लिये उपलब्ध रहेगा। हो सकता है कि बाद में इसका विस्तार सभी वाट्सएप यूजर्स के लिये कर दिया जाये।
वाट्सएप बिजनेस WhatsApp Business  अकाउंट्स के लिये होगी सुविधा
WhatsApp Business   के उपयोग के लिलये आज कई कंपनियां ग्राहकों को अच्छी सर्विस, सुविधाजनक तरीके से देने के लिये करती है। चाहे वह आपकी डिलेवरी पर अपडेट का अनुरोध करना हो या फिर ग्राहक से कोई सवाल पूछना हो।
ग्राहकों के लिये बेहतर सर्विस देकर बढ़ा सकते हैं इनकम
वह कॉन्टेक्ट्स, नॉन-कॉन्टैक्ट्स और अनरीड चैट्स को अलग करने में सक्षम होंगे और इस आधार पर वह अपने वॅल्यूड कस्टमर को और इनडायरेक्ट तौर पर और अच्छी सर्विस दे सकेंगे और साथ ही उन कस्टमर्स की मंशा जान सकेंगे जो संतुष्ट नहीं है। इस फीचर से कम्पनियों को भी अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।
वाट्सएप का फीचर कौन बतायेगा
WhatsApp  के एक और फीचर के बारे में खूब चर्चाये हों रही है इस नेक्स्ट लेवल फीचर से आपको यह पता चल जायेगा कि आपके बारे में कौन बात कर रहा है। WhatsApp  जल्द ही अपने यूजर्स के लिये यह मजेदार फीचर लांच कर सकता है। इस फीचर के माध्यम से आपको पता चल सकेगा कि आपका दोस्त या रिश्तेदार आपके बारे में बात कर रहा है या नहीं। आपको इसका नोटिफिकेशन तुरंत मिल जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *