WFH करने वालों को मिल सकती है बड़ी राहत, स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट बढ़ने का अनुमान
नई दिल्ली. Budget 2022 पिछले कुछ वर्षो से आम बजट में नौकरी पेशा टैक्सपेयर्स कोई कोई खास राहत नहीं मिल रही है। इस बार के बजट से नौकरीपेशा को बहुत उम्मीदें हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से उम्मीद है क वह इस बार के बजट में टैक्सपेयर्स को निराश नहीं करेंगी। कोविड महामारी में अर्थ व्यवस्था को बूस्ट करने के लिये टैक्सपेयर्स को राहत देना जरूरी है। सूत्रों ने बताया है कि इस बार वित्तमंत्री नौकरीपेशा को बड़ी राहत दे सकती है। खासकर उन लोगों को जो वर्क फ्रॉम होम (Work from home) कर रहे हैं।
क्या मिल सकता है डब्ल्यूएफएच अलाउंस
केरोना काल के बीच करने से नोकरीपेशा Work From Home का खर्च बढ़ गया हे। इंटरनेट-ब्रॉडबैंड, टेलीफोन फर्नीचर और बिजली का बिल पहले के मुकाबले अधिक है। पहले ऑफिस इंफ्रास्ट्रक्चरण में इन सब खर्च की बचत होती थी। ऐसे में अनुमान है कि आगामी बजट (Budget 2022) में नौकरीपेशा को सरकार से वर्क फ्रॉम होम Work From Home अलाउंस की सौगता मिल सकती है।
50 हजार रूपये से अधिक अलाउंस की मांग
डेलीएट की ओर से कहा गया है कि ब्रिटेन में कर्मचारियों को टैक्स रिलीफ देने के लिये सरकार ने खास नियम बनाये हैं। भारत में इस तरह से नौकरी करने वालों को छूट दी जा सकती है। डिलाइट इंडिया Deloitte India की सलाह है कि जो कर्मचारी अपने घरों से काम कर रहे हैं उनको 50 हजार रूपये तक का वर्क फ्रॉम होम अलाउंस डिडक्शन दिया जाये।

