ग्वालियर में संक्रमण की स्पीड पर ब्रेक लगाने लग सकता है वीकेंड कर्फ्यू, जल्दी बाजार बंद करने पर भी बन रही राय

ग्वालियर. कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने ग्वालियर में जल्द लागू हो सकती हैं बंदिशें। सहालग को लेकर बाजारों में बढ़ रही भीड़ को नियंत्रण करने के लिए क्राउड मैनेजमेंट पर जोर दिया जा रहा है। सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई अफसरों, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ व्यापारियों की बैठक में भी पाबंदियों की बाद उठी थी।

स्कूल-कोचिगों पर प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं
बैठक में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी VC के जरिए शामिल हुए हैं। आने वाले दो से तीन दिन में ग्वालियर में वीकेंड कर्फ्यू, बाजार 8 बजे तक बंद करने की पाबंदी लागू की जा सकती है। बाजारों में रोको टोको अभियान और सख्ती बरतने पर भी जोर दिया जा सकता है। साथ ही स्कूल-कोचिगों को लेकर भी प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं। व्यापारियों, जनप्रतिनिधियांे व अफसरों ने अपने-अपने सुझाव दिए हैं। जिसके आधार पर यह निर्णय लिए जाएंगे।

यह लग सकते हैं प्रतिबंध
वीकेंड कर्फ्यू लग सकता है, मतलब शनिवार रात से सोमवार सुबह तक बाजार बंद रखे जा सकते हैं
बाजारों को रात 8 बजे तक बंद कराने का फैसला लिया जा सकता है
बाजारों में भीड़ को नियंत्रण करने लगातार अभियान चलाने और सख्ती से जुर्माना वसूला जा सकता है
सार्वजनिक आयोजनांे पर प्रतिबंध लग सकता है, धार्मिक व राजनीतिक जुलूस पर पाबंदी लग सकती है
कोचिंग, स्कूल को लेकर नए प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं, 50 प्रतिशत क्षमता लागू की जा सकती है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *