कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच-26 जनवरी तक स्कूल-कॉलेज बन्द, सीएम ने किया ऐलान
नई दिल्ली. कोरोना के निरंतर बढ़ते मामले और नये वैरियेंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए राज्य सरकारें अलर्ट हो गयी है। दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन के बाद अब पड़ोसी राज्य हरियाणा में स्कूल-कॉलेज बन्द करने का फैसला लिया गया है।
26 जनवरी तक बन्द रहेंगे स्कूल
हरियाणा सरकार ने 26 जनवरी तक सभी स्कूल और कॉलेज बन्द रखने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा है कि इस दौरान ऑनलाइन क्लासेज सुचारू ढंग से चलती रहेंगी। हरियाणा में रविवार को कोरोना मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी देखी गयी थी और कुल 5 हजार 166 नये केस सामने आये थे। राज्य सरकार के अनुसार अनुसार इनमें 2 हजार338 मामले अकेले गुरूग्राम जिले के थे। रविवार को हरियाणा में ओमिक्रॉन वेरियंट से संक्रमण के 13 नये ामले सामने आये थे।
ओमिक्रॉन ने बढ़ाई चिंता
देश में सोमवार तक ओमिक्रॉन के कुल 4,033 मरीजों में से 1,552 स्वस्थ हो गए हैं या देश छोड़कर चले गए हैं । वहीं महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 1,216 मामले आए हैं। इसके बाद राजस्थान में 529, दिल्ली में 513, कर्नाटक में 441, केरल में 333 और गुजरात में 236 मामले दर्ज हुए हैं। हरियाणा ही नहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान में भी स्कूल बंद करने का ऐलान हो चुका है। राजस्थान सरकार ने पाबंदियों का दायरा बढ़ाते हुए राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में 12वीं तक के स्कूल 30 जनवरी तक के लिए बंद करने के साथ ही रविवार को कर्फ्यू, बाजार के समय को सीमित करने और रेस्टोरेंट में बैठने की क्षमता को सीमित करने का ऐलान किया था ।

