PM Modi की सुरक्षा की चूक के मामले में मौके पर पहुंची MHA की टीम, घटना का किया रिक्रिएशन

फिरोजपुर. PM Modi की सुरक्षा (Security Breach)में चूक के मामले की जांच के लिये केन्द्रीय गृह मंत्रालय की टीम पंजाब के फिरोजपुर पहुंची है। गृह मंत्रालय की टीम ने फिरोजपुर में फ्लाईओवर पर पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक (PM Modi Security Breach) की घटना का रिक्रियेशन किया गया है।
मामले की छानबीन में जुटी गृह मंत्रालय की टीम
आपको बता दें कि पीएम मोदी की सुरक्षा चूक के मामले की जांच गृह मंत्रालय की टीम कर रही है। केस के एक-एक पहलू की छानबीन की जा रही है। गृह मंत्रालय की टीम ने घटनास्थल की कई तस्वीरें भी ली है।
पंजाब सरकार ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट
गौरतलब है कि पंजाब सरकार पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में अपनी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज चुकी है। पंजाब के चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि ये रिपोर्ट पंजाब के टॉप पुलिस अधिकारियों से बात करके तैयार की गई है।
