PM Modi की सुरक्षा में चूक, 20 मिनट तक फ्लाई ओवर पर कैसे फंसा रहा PM Modi का काफिला की तस्वीरें

फिरोजपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  (Narendra Modi)  की पंजाब के फिरोजपुर रैली रद्द हो गयी है। जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी करके बताया है कि पीएम की सुरक्षा में चूक की वजह से फिरोजपुर की रैली रद्द की गयी। नये कृषि कानूनों (New Agriculture Laws)  के रद्द होने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी पहली बार पंजाब दौरे (PM Narendra Modi Punjab Visit) पर जाने वाले थे और फिरोजपुर के लिये रवाना भी हो गये थे। लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते रैली रद्द करनी पड़ी। पीएम का काफिला 15-20 मिनट फ्लाई ओवर पर फंसा रहा है।

सड़क मार्ग से हुए थे रवाना

प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से रवाना
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि आज सुबह पीएम नरेन्द्र मोदी बठिंडा पहुंचे। जहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था। वर्षा और खराब विजिबिलिटी के कारण से पीएम ने लगभग 20 मिनट तक मौसम साफ होने का इंतजार किया। जब मौसम में सुधार नहीं हुआ तो यह तय किया गया कि वह सड़क मार्ग से राष्ट्रीय मेरीटर्स मेमोरियल का दौरा करेंगे। जिसमें 2 घंटे से अधिक समय लगेगा।

गृह मंत्रालय ने जारी किया बयान

बयान के मुताबिक ‘‘डीजीपी पंजाब पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों की आवश्यक पुष्टि के बाद वह सड़क मार्ग से यात्रा करने के लिये आगे बढ़े। हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद समारोक से करीब 30 किलोमीटर दूर, जब पीएम का काफिला एक फ्लाई ओवर पर पहुंचा तो पाया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को अवरूद्ध कर दिया था। इसके बाद पीएम मोदी 15-20 मिनट फ्लाई ओवर पर फंसे रहे। यह पीएम की सुरक्षा में एक बड़ी चूक थी।
गृह मंत्रालय ने जारी किया बयान

राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

इस सुरक्षा चूक के बाद, बठिंडा हवाई अड्डे पर वापस जाने का निर्णय लिया गया है। गृह मंत्रालय ने सुरक्षा में इस गंभीर चूक का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।  राज्य सरकार को भी इस चूक की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *