सीएम शिवराज सिंह ने आपात बैठक बुलाई, शादियों में मेहमान सीमित होंगे, मेलों पर प्रतिबंध लगेंगे
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना पर आपात बैठक बुलाई। शादियों में मेहमानों की संख्या सीमित करने का फैसला लिया गया है। संख्या कितनी होगी, यह अभी तय नहीं किया गया है। मेलों पर भी कुछ प्रतिबंध लगाए जाएंगे। आर्थिक गतिविधियां चालू रहेंगी। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, हेल्थ डिपार्टमेंट के अफसर मौजूद रहेंगे।
मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 594 कोरोना केस मिले हैं। एक्टिव केस बढ़कर 1544 हो गए हैं। संक्रमण दर 1% पर आ गई। इंदौर में 1 मौत भी रिपोर्ट हुई है। जबलपुर में भी कोविड सस्पेक्टेड वार्ड में एडमिट दो मरीजों की मौत हुई है, लेकिन प्रशासन का दावा है कि दोनों की रिपोर्ट निगेटिव थी।
ग्वालियर में 65 संक्रमित मिले हैं। 58 शहर तो बाकी दूसरे शहरों से हैं। तीन दिन पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महिला संक्रमित मिली थी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के 50 कर्मचारियों के सैंपल की जांच कराई गई। 7 पॉजिटिव निकले। जनकगंज डिस्पेंसरी के प्रभारी डॉक्टर के संक्रमित मिलने के बाद उनके स्टाफ की ANM, स्टाफ नर्स और डाटा एंट्री ऑपरेटर भी पॉजिटिव निकले। शिवपुरी में 12 नए मरीज मिले हैं। 11 ITBP के जवान हैं। दतिया में कलेक्टर का सुरक्षागार्ड और ड्राइवर समेत 4 संक्रमित मिले हैं। श्योपुर, मुरैना और भिंड में 1-1 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

