MPEB इंजीनियर और किरायेदार घर पर चोरी, 20 लाख की ज्वेलरी चोरी, नगदी, विदेशी घडि़यां और बंदूक की गोलियां चोरी

ग्वालियर. MPEB के इंजीनियर के सूने मकाने को चोरों ने निशाना बनाया है। चोर 20 लाख रूपये की ज्वेलरी, नगदी, विदेशी घडि़यां, चांदी के नारियल और बन्दूक की गोलियां चोरी कर ले गये है। घटना पिछले सप्ताह में गोविंदपुर की है। चोरी का पता उस वक्त चला है जब इंजीनियर महाराष्ट्र वापिस लौटकर आये है। चोरी की शिकायत पुलिस को दी हैं। लेकिन साल के अंत के चक्कर में पुलिस ने मामला लटकाये रखा है।
ज्ब पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की तो मंगलवार को चोरी का मामला दर्ज किया गया है। घटना के समय इंजीनियर अपने बेटे से मिलने महाराष्ट्र गये थे। वहां कोरोना के केस बढ़े तो वह वापिस ग्वालियर लौटे है। घर की देखभाल के लिये किरायेदार को छोड़ गये थे। वह दो दिन पूर्व किरायेदार भी किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिये चला गया था। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच करने के बाद चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।
क्या है पूरा मामला
विश्वविद्यालय के गोविन्दपुरी निवासी आरएस भदौरिया डच्म्ठम् में इंजीनियर हैं और अभी वह मुरैना में पदस्थ हैं। यहां पर वह पत्नी के साथ रहते हैं। मकान का एक हिस्सा किराए पर दिया हुआ है। उनके 2 बेटे हैं वह भी इंजीनियर हैं। एक बेटा महाराष्ट्र के पुणें और दूसरा यूनाइटेड स्टेट मे है। कुछ दिन पहले वह बेटे से मिलने के लिए महाराष्ट्र गए थे और घर पर ताले डालकर किराएदार से देखभाल के लिए बोल गए थे। एक सप्ताह पहले किराएदार को भी एक कार्यक्रम में जाना था तो वह ताले डाल कर चले गए। मकान सूना था और एक रात चोर गिरोह ने धावा बोल दिया। चोरों ने खिड़की की ग्रिल निकाली और अंदर दाखिल हुए। इसके बाद अंदर अलमारी में रखी नकदीए गहने और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया और निकल गए। मामले का पता उस समय चला जब महाराष्ट्र से इंजीनियर घर लौटे। ताले टूटे पड़े थे और खिड़की उखड़ी पड़ी थी। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। किराएदार के पोर्सन में भी ताले टूटे और अलमारी खुली पड़ी थी। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कीए लेकिन साल 2021 की आखिरी सप्ताह होने के कारण पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इस पर पीड़ित इंजीनियर ने मामले की सूचना एसपी को दी। जिस पर पुलिस ने मंगलवार को चोरी का थ्प्त् दर्ज किया है।
यह सामान भी चोरी
पीडि़त फरियादी ने बताया कि चोर उनके घर से सोने का हार, 2 सोने के कड़े, 2 अंगूठी, एक मंगलसूत्र, सोने की नाक की कील, 2 कान की बाली, चांदी की पायल, बिछिया, चांदी के सिक्के, 2 चांदी की थाली, चांदी के नारियल सुपाड़ी, 2 विदेशी घड़ी तथा 15 रायफल के राउंड के साथ ही 5 लाख 80 हजार रूपये की नगदी ले गये और पूजाघर में भगवान के पीछे रखी होने पर रायफल चोरी जाने से बच गयी।
किरायेदार के घर पर भी हुई चोरी
चोरों ने उनके किरायेछार प्रमेन्द्रसिंह के घर पर चोरी कर उनकी अलमारी से 2 सोने के कंगन, 2 सोने की चेन, मंगलसूत्र के साथ ही 2 जोड़ी कानों के झुमके, 3 अंगूठी तथा चांदी की ज्वेलरी व अन्य सामान पार कर ले गये।
पुलिस का कहना
इस मामले में थाना प्रभारी विश्वविद्यालय आनंद वाजपेई ने बताया कि इंजीनियर की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा। मामला देर से दर्ज करने पर उन्होंने जांच करने की बात कही है।

