भोपाल में कोरोना पर बड़ी बैठक, बिना मास्क मिले तो 200 रुपए जुर्माना, नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा
भोपाल. भोपाल में बढ़ते कोरोना के मद्देनजर प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक बुलाई है। बैठक में मंत्री के सामने पहले नाइट कर्फ्यू को लेकर मुद्दा उठा। बैठक में तय किया गया कि बुधवार से मास्क को लेकर सख्ती की जाएगी। बिना मास्क दिखे तो 200 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए टीमें लगातार चेक करेंगी। नाइट कर्फ्यू के समय में भी कोई बदलाव नहीं होगा। वीकेंड कर्फ्यू के बारे में अभी निर्णय नहीं लिया गया है। इसके अलावा राजधानी में लग रहे मेलों का परीक्षण कराएंगे। इसके बाद फैसला लिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी सख्ती की जाएगी।
बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि तीसरी लहर को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई है। जिले में कोरोना से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारियां हैं। जिले में करीब कोरोना मरीजों के लिए 8500 बेड उपलब्ध हैं। सभी ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहे हैं।

