चीन के वीडियो के जवाब में भारत ने जारी किया फोटो, तिरंगे के साथ 30 सशस्त्र भारतीय सैनिक LAC पर तैनात
नई दिल्ली. नए साल के मौके पर गलवान में भारतीय तिरंगा लहराया गया इसकी एक तस्वीर सामने आई है हालांकि अभी तक इस तस्वीर की पुष्टि आर्मी ने नहीं की है। सिक्योरिटी जानकारों के हवाले से दो तस्वीरें जारी की है, तस्वीरों में सेना के 30 जवान तिरंगे के साथ नजर आ रहे है। जवान हथियार लिए हुए है। एक तिरंगा भारतीय चौकी पर लहरा रहा है और दूसरा तिरंगा जवानों के हाथों में है।
यह तस्वीरें उस वीडियो के जारी होने के बाद सामने आई है जिनमें पीएलए के सैनिक गलवान में अपने इलाके में चीनी ध्वज फहरा रहे है और राष्ट्रगान गा रहे है। अब भारतीय जवानों की तस्वीरों को गलवान में चीन के दुष्प्रचार के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है जिनमें एलएसी पर भारतीय सशस्त्र जवान तैनात नजर आ रहे है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सेना और चीनी जवानों ने पश्चिमी लद्दाख में एक-दूसरे को मिठाइयां बांटीं। हॉट स्प्रिंग्स, डेमचोक, नाथूला और कोंगरा लॉ इलाके में दोनों ओर से मिठाइयों का आदान-प्रदान किया गया।

