अरविंद केजरीवाल, महेंद्र नाथ पांडेय, जीतन राम मांझी कोरोना संक्रमित, प्रियंका वाड्रा ने खुद को किया आइसोलेट

नई दिल्ली. देश में कोरोना महामारी एक बार फिर भयावह होती जा रही है। ताजा जानकारी के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। केजरीवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उनके सभी कार्यक्रम और बैठकें रद्द कर दी गई हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, परिवार के एक सदस्य और एक स्टाफ के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन परिवार और स्टाफ के सदस्यों के संक्रमित पाए जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आइसोलेशन में रहने और कुछ दिनों बाद दोबारा कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी है।

 महाराष्ट्र, दिल्ली और बंगाल समेत देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। ओमिक्रोन के मामले भी बढ़ रहे हैं। अधिकांश नए मामले ओमिक्रोन वेरिएंट के हैं, लेकिन सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है क्योंकि नए वेरिएंट का पता लगाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग की आवश्यकता होती है और सभी संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग बहुत मुश्किल काम है। सोमवार देर रात तक राज्यों से मिले आंकड़ों के मुताबिक, करीब 31,680 नए मामले मिले हैं, जिसमें कई राज्यों के आंकड़े शामिल नहीं हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *