ग्वालियर में पड़ोसी ने नहाते में बनाया महिला का वीडियो, शादी के बाद ससुराल में आकर किया रेप

ग्वालियर. ग्वालियर में महिला ने लाइट मेंटेनेंस करने वाले पर रेप का आरोप लगाया, महिला के अनुसार मायके में पड़ोस में रहने वाला युवक घर पर लाइट ठीक करने आया था और उसकी जिंदगी खराब कर गया। युवक ने महिला का नहाते समय वीडियो शूट किया था इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। शादी के बाद उसने ससुराल में आकर भी ब्लैकमेल किया। डराकर होटल में मिलने बुलाया और रेप किया। जब विरोध किया तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। महिला ने मामले की शिकायत माधौगंज थाना में की है। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला
माधौगंज कमाठीपुरा निवासी 35 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसका मायका मथुरा में है। वर्ष 2017 में जब वह मायके गई थी तो उसकी पहचान व दोस्ती शुभम कुमार छिट्टी पुत्र बाबू लाल छिट्टी निवासी अलवर राजस्थान से हुई थी। वह उनके पडोस में रहता था और उनके बीच मोबाइल व वाट्सएप पर बातचीत भी होने लगी थी। कुछ समय पहले जब एक दिन उनके घर की लाइट खराब हो गई तो महिला ने शुभम को बुलाया। लाइट ठीक करने के बाद वह चला गया। वह गलती से दरवाजा बंद करना भूल गई और नहाने चली गई। इसी बीच, शुभम ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। तंग आकर वह ससुराल लौट आई। शुभम यहां भी आ गया। उसका वीडियो ससुराल वालों को दिखाने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार ब्लैकमेल किया। उसने उसे कुछ दिन पहले मयूर होटल में बुलाया था। यहां उसके साथ रेप किया। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं माना तो महिला ने विरोध किया, जिस पर आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद महिला ने पुलिस के पास पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *