10 वर्ष Old वाहन मालिकों पर गिरी गाज, 1 लाख गाडि़यों का registration हुआ निरस्त


नयी दिल्ली. दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 10 वर्ष पुराने 1 लाख से अधिक वाहनों का registration  निरस्त कर दिया है। राज्य सरकारों ने इन वाहनों के मालिकों के पास सिर्फ दो विकल्प छोड़े हैं। या तो इन वाहनों को इलेक्ट्रिक किट लगाकर उपयोग किया जाये या फिर नो ऑब्जेक्शन सार्टीफिकेट लेकर इसे अन्य राज्यों में बेच दें। यह जानकारी दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने दी है। दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग के एक अधिकारी ने बताया है कि कुछ दिनों में 15 वर्ष Old  पेट्रोल वाहनों के लिये भी यही कदम उठाया जायेगा। ऐसे वाहनों की कुल संख्या 43 लाख होने का अनुमान लगाया गया है।
वाहन मालिक पर जुर्माना किया जायेगा
कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली सरकार ने निर्देश दिये थे कि 10 वर्ष पुराने DISEL और 15 वर्ष पुराने Petrol  वाहनों को अनिवार्य रूप से स्क्रैप या कहीं तो नष्ट किया जायेगा। ऐसे वाहन अगर सड़क पर चलते दिखाई दे तो उन्हें तत्काल जब्त कर लिया जायेगा। वाहन मालिक पर जुर्माना किया जायेगा और उनका वाहन ट्रांसपोर्ट विभाग के लाइसेंस स्क्रैपर को सौंप दिया जायेगा। यहां स्क्रैपर वाहन को टो करने की व्यवस्था करेगा और आपके वाहन को स्क्रैपर सेंटर भेज दिया जायेगा। अगर मौके पर स्क्रैपर नहीं आ पा रहा है तो स्थानीय पुलिस के पास इस वाहन को जब्त करने का अधिकार होगा और इसे पुलिस द्वारा स्क्रैपिंग यार्ड में भेजा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *