MP के चिकित्सा शिक्षक सहित सभी आधिकारी, कर्मचारी कल 3 जनवरी से बांधेंगे काली पट्टी
ग्वालियर. “मेडिकल कालेजों में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति” को लेकर प्रदेश के सभी 13 मेडिकल कॉलेजो के मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन मीटिंग रखी गई, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया कि इस गलत प्रक्रिया का मजबूती से विरोध होना चाहिए । जिसके लिए प्रदेश के समस्त चिकित्सा शिक्षक एवं मेडिकल कॉलेज में कार्यरत समस्त स्वास्थ्य कर्मी इसके विरोध में कल दिनांक 3 जनवरी से काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।
इसी के साथ साथ प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने मुख्यमंत्री एवं माननीय चिकित्सा शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर इस गंभीर विषय पर एसोसिएशन को समय देने की बात की है, ताकि मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत समस्त चिकित्सा शिक्षकों- अधिकारीयों – कर्मचारियों की आवाज को सुना जाए और जिससे प्रदेश में चिकित्सा शिक्षकों , अधिकारीयों और कर्मचारियों को आंदोलन करने की अवश्यकता ना पड़े। ताकि चिकित्सक और पैरामेडिकल जो कि मरीजों के हितों के लिए प्रतिबद्ध हैं और सतत कार्य करते रहे।।
